सतनाम पंथ अमर गुरु सन्देश सेवा संस्था (Satnam Panth Amar Guru Sandesh Seva Sanstha)
सतनाम पंथ अमर गुरु सन्देश सेवा संस्था संस्था का उद्देश्य 1. संतशिरोमणी गुरूघासी दास बाबा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करना। 2. मृत्युभोज की कुरीति एवं दहेज प्रथा को दूर करना । 3. समाज में फैले कुरीति एवं मुड़ मुंडन प्रथा को समाप्त करना। 4. सामाजिक रूढ़ीवादी एवं अंध विश्वास को दूर करने का प्रयास करना । 5. ऊंच-नीच के भेद-भाव एवं वर्ग भेद को दूर करने का प्रयास करना । 6. समाज में अशिक्षा की जटिलता को दूर कर गरीब अनाथ बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करना। 7. समाज को जीव हत्या मांसाहार एवं नशा आदि से मुक्त कराने का प्रयास करना । 8. असहाय एवं वृद्ध जनों को पूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करना । १. केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा प्रसारित जन कल्याणकारी योजनाओं के कियान्वयन एवं संचालन में सहभागिता प्रदान करता।